Breaking News

आंधी में मेन लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, छह घंटे ठप रही बिजली

Spread the love

आंधी में मेन लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, छह घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। सुबह करीब आठ बजे आई तेज आंधी और बरसात में उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव पाल का नगला के पास मुख्य लाइन से पेड़ की टहनी टकराने के बाद ब्रेक डाउन में चली गई। जिसके कारण नगर क्षेत्र की सप्लाई करीब छह घंटे तक ठप रही। इससे नगर के करीब 40 हजार लोग इस गर्मी में काफी परेशान रहे। बताते है कि गांव पाल का नगला के पास जामुन के पेड़ की टहनी हवा के चलने पर मुख्य लाइन से छू गई। जिससे लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। दोपहर दो बजे फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारू किया गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह तेज हवा के कारण एक पेड़ की टहनी मुख्य लाइन से छू गई। जिससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। बाद में फाल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में चला ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, स्टेशनों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल …

error: Content is protected !!