Breaking News

आंधी के साथ हुई बरसात, गर्मी से मिली राहत

Spread the love

आंधी के साथ हुई बरसात, गर्मी से मिली राहत

बिल्सी। शुक्रवार की सुबह तेज आंधी और फिर बरसात होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बरसात के कारण कई स्थानों पर पानी भी भर गया। जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। सुबह करीब आठ बजे एकाएक आसमान में काले बादल छा गए और फिर तेज आंधी आ गई। तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर खेतों में कटी गेहूं की फसल भी उड़ गई। साथ ही खेतों में खड़ी मक्का की फसल भी आंधी में गिर गई। आंधी थमने के बाद बरसात भी होने लगी थी। पहले तेज और फिर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने से नगर में कई स्थानों पर पानी भी भर गया। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई, हालांकि बरसात से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने भी एक-दो दिन इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है। बरसात और आंधी के बाद से मौसम खुशगवार हो गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …