Breaking News

बिसौली निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

बिसौली निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

बिसौली के विकास लेकर सीएम योगी से मिले :- कुशाग्र सागर

बाईपास, बिजली और संगठन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुई वार्ता :- कुशाग्र सागर

बिसौली:- बिसौली विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक श्री कुशाग्र सागर ने कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बिसौली विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं—जैसे बाईपास सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति की बाधाएँ, एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं—से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन आवश्यक विकास कार्यों हेतु शीघ्र कार्यवाही की जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को उचित निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान कुशाग्र सागर ने भाजपा संगठन की वर्तमान गतिविधियों और वर्तमान व आगामी अभियानों से संबंधित बिंदुओं पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर जनसंपर्क एवं जनसेवा पर बल देने की बात कही।

निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिसौली क्षेत्र के चहुंमुखी विकास एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!