Breaking News

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट/कमेन्ट करने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

*थाना बिसौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट/कमेन्ट करने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 08-05-2025 को थाना बिसौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 140/2025 धारा 353(2) बीएनएस में अभियुक्त गुड्डू पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम नागपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनाँक 07-05-2025 को थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम नागपुर के रहने वाले युवक गुड्डु पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम नागपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम एकाउन्ट से पाकिस्तान जिन्दाबाद एक विवादित वायरल पोस्ट/कमेन्ट किया गया था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* गुड्डू पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम नागपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ

*पंजीकृत अभियोग विवरणः* – मु0अ0सं0 140/2025 धारा 353(2) बीएनएस

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!