Breaking News

किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे।

Spread the love

L

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत केदारनाथ महिला इन्टर कालेज, जनपद- बदायूँ के अध्यनरत छात्राओं को साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान चलाये जाने तथा साथ ही साथ डीजीपी महोदय के द्वारा जारी डीजी परिपत्र 48/2024 के अनुपालन में केदारनाथ महिला इन्टर कालेज, बदायूँ में साइबर जागरूकता अभियान हेतु ।
जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ महोदय द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसके क्रम में डीजीपी महोदय के द्वारा जारी डीजी परिपत्र 48/2024 के अनुपालन में आज थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ की टीम द्वारा केदारनाथ महिला इन्टर कालेज जनपद बदायूँ के अध्यनरत छात्राओं को साइबर अपराध की बढती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं इनसे बचाव हेतु जागरुक करते हुए विभिन्न तरह से की जाने वाली साइबर अपराध की घटनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी दी गयी ।
जागरुकता टीम के सदस्य –
1. उ0नि0 अमित तिवारी, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
2. है0 कां0 487 निपेन्द्र यादव, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
3. कां0 200 राज चौधरी, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
4. कां0 1700 शुभम पाल, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
5. कां0 1890 पंकज कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ

*अपील* – _किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।_


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!