Breaking News

सम्राट पृथ्वीराज चव्हाण की जयंती मनाई।

Spread the love

सम्राट पृथ्वीराज चव्हाण की जयंती मनाई।

विदेशी आक्रांताओं को अनेक बार पराजित किया था पृथ्वीराज चव्हाण ने।

69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण देने की मांग।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चव्हाण की जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन लालपुल बदायूं स्थित लाल पैथोलॉजी पर अमित चौहान के संयोजन में जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम उपस्थित जन द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चव्हाण के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात 69000 सहायक अध्यापक भर्ता में आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मांग पत्र प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चव्हाण एक अद्वितीय योद्धा थे, शब्दभेदी बाण चलाने की कला में पारंगत थे। उनके बाद कोई ऐसा योद्धा नहीं हुआ जो शब्दभेदी बाण चलाने की कला में निपुण हो। पृथ्वीराज चव्हाण ने लंबे समय वृहत्तर भारत पर शासन किया। विदेशी आक्रांताओं को बार बार युद्ध में पराजित किया। वे साहित्य, कला व संगीत प्रेमी थे, प्रसिद्ध कवि चंद्र वरदाई ने उनके जीवन चरित्र को पृथ्वीराज रासो के रूप में चित्रित किया है।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, संरक्षक विजय रतन सिंह, डॉ एस के सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, अखिलेश चौहान, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय सैनिक सभा सतेन्द्र पाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सैनिक सभा प्रदीप सिंह, जिला संयोजक क्षत्रिय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सनी चौहान, जिला उपाध्यक्ष क्षत्रिय महिला सभा सरिता चौहान, नगर सचिव विवेक कुमार सिंह, गजेन्द्र पाल सिंह, रानी सिंह पुंडीर, आदि की सहभागिता रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!