Breaking News

भाजपा नेता ने एसएसपी समेत तमाम उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र

Spread the love

सहसवान: एक भाजपा नेता ने एसएसपी समेत तमाम उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर दो सिपाहियों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भोयस निवासी प्रभाकर शर्मा भाजपा की जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। वह वर्तमान में नगर के मुहल्ला बजरिया में रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसएसपी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि कोतवाली सहसवान में तैनात दो कॉन्स्टेबल पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ये दोनों थाने में पिछले करीब तीन चार सालों से तैनात हैं। सिपाहियों पर अवैध कार्यों में भी संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है। किसी संभ्रांत नागरिक के विरुद्ध शिकायत होने पर यह दोनों सिपाही बिना जांच के अभद्रता करते हैं और धन वसूली का दबाव बनाते हैं। उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों से कार्रवाई कराए जाने की मांग करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the loveबिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों …

error: Content is protected !!