Breaking News

विद्युत कर्मियों का शनिवार दूसरे दिन भी सत्याग्रह आंदोलन जारी

Spread the love

बिसौली। विद्युत वितरण खंड बिसौली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत आउटसोर्स विद्युत कर्मियों का शनिवार दूसरे दिन भी सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा।
शनिवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय बिसौली पर संविदा कर्मचारियों ने सत्याग्रह आंदोलन किया। वहीं मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं इसके सहयोगी निगमों द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का लेबर का अनुबंध कर लाइनमैन, उपकेन्द्र परिचालन आदि जैसे घातक व तकनीकी कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा वेतन भुगतान में भेदभाव करते हुए सैनिक कल्याण निगम से तैनात कर्मचारियों का अनुबन्ध लगभग 30,000/- (तीस हजार) रूपये का जबकि संविदाकारों के माध्यम से समान पदों पर तैनात कर्मचारियों का अनुबन्ध लगभग 13000/- (तेरह हजार) रूपये का किया जा रहा है। इस दौरान सत्याग्रह आंदोलन में रामसेवक, धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रेमपाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, राजेन्द्र सिंह, मंजेश, नेत्रपाल, चरन सिंह मौर्य, सुभाष यादव, प्रभू दयाल मिश्रा, सचिन शंखधार, आलोक भटनागर, पिंटू, गौरव सक्सैना,अरविंद यादव, वीरेंद्र सिंह मौर्य, कुंवर पाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पकड़ा हाईवे पर ट्रकों से तेल चुराने वाला अंतरजनपदीय गिरोह

Spread the love180 लीटर डीजल व कैंटर सहित 3 गिरफ्तार बदायूं। जनपद में अपराधियों के …