Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

सहसबान: आपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश मंगलवार को सहसवान की सड़कों पर दिखा। अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा बदायूं मेरठ के रामलीला मैदान के पास से शुरू हुई। मुट्ठी बंद हाथ उठाते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे लगाते हुए स्कूल के बच्चों एवं युवाओं में अलग ही जोश दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के कार्यालय से नयागंज, नवादा, बाजार विल्सनगंज होते हुए तहसील पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। इस मौके पर दहगवां ब्लाक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता, आदर्श सक्सेना, मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, पीयूष महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, सौरभ महेश्वरी, अबढर शर्मा, पुरूत्तम टाटा, सुभाष गौड़, अतुल सक्सेना फौजी, पुत्तन आजाद, अनुराग दीक्षित, वीरपाल यादव, हिमांशु माहेश्वरी, अजय यादव, बॉबी कोहली, आकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …