Breaking News

समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने मिट्टी कला के साथ विभिन्न गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया

Spread the love

बिसौली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने मिट्टी कला के साथ विभिन्न गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को ईश्वर वंदना के बाद योगाभ्यास प्रारंभ हुआ। जिसमें शिक्षिका डा. दीपा रानी ने छात्राओं को सही मुद्रा में बैठने के बाद यौगिक श्वसन को चरणवद्ध तरीके से कराया गया। इसके बाद छात्राओं ने मिट्टी की प्लेट, बर्तन, खिलौने, सुराही एवं कुल्हड़ आदि बनाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अवंतिका सिंह ने कहा कि समर कैंप में इन गतिविधियों का आयोजन बच्चों के लिए एक यादगार और फायदेमंद अनुभव हो सकता है। यह न केवल उन्हें नया सीखने और कौशल विकसित करने का मौका देता है, बल्कि उन्हें अपने दोस्तों के साथ समय बिताने और एक सकारात्मक सामाजिक वातावरण में रहने का भी अवसर प्रदान करता है। इस दौरान छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात एवं तमिलनाडु आदि प्रति की रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अवंतिका सिंह, सावित्री देवी, मानसी ठक्कर, डॉ. दीपा रानी आदि स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी नकेल

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाने …