Breaking News

श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर

Spread the love

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर कक्षाओं में कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के इच्छुक बच्चो को रीजनिंग, इंग्लिश स्पीकिंग एव ट्रिकिंग मैथ्स सिखाई गई। आज के समय में कैरियर की दिशा में ये तीनो ही कक्षाएं सफलता की मुख्य स्रोत है। कम समय में अधिक प्रश्न हल करने की कला एव आत्म विश्वास को बढाने की कला के लिए इन तीनो विद्याओं का ज्ञान होना अतिआवश्यक है। मैथ्स की कक्षा शिक्षक प्रशांत एव प्रियेश रीजनिंग की कक्षा शिक्षक आयुष एव मोहिनी एव इंग्लिश स्पीकिंग की कक्षा तरूण एव सौम्या द्वारा ली जा रही है। बच्चो ने नयी चीजे नयी नयी विधियो से बहुत ही रूचिकर तरीके से सीखी।प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा एव निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने इन कक्षाओ में जाकर कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया एंव बच्चो की सीखने की प्रवृत्ति की सराहना की। संजय, रवि, सलोनी, सना, काव्यांश, ताशु, शौर्य, जय, कुश, शुभ, विशाल, सक्षम, शिवम, दक्ष, दर्श, अनुज, शिवांशु, अंश, हरिवंश, समर, पार्थ, गोविंद, माधव, जैद, देवराज, अक्षत, अमन, आशीष यादव एव रूद्र प्रताप आदि छात्र छात्राओ ने अपनी इन कक्षाओ में सीखे हुए ज्ञान का सराहनीय प्रदर्शन किया। समस्त कक्षाएं एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बवेजा के मार्ग दर्शन में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संस्कृत महाविद्यालय में सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई

Spread the loveमहापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने …