Breaking News

डी.के. कोल्ड स्टोरेज में किसानों का सम्मान, 95 प्रतिशत आलू भंडारण पूरा

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। बिसौली-बदायूं रोड स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरेज में बुधवार को एक सादा समारोह आयोजित कर क्षेत्र के सम्मानित किसानों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कोल्ड स्टोरेज के मालिक डॉ. गुंजन गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के सहयोग और विश्वास के कारण ही उनके कोल्ड स्टोरेज में 95 प्रतिशत भंडारण पूरा हो चुका है। उन्होंने सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
पुलकित वार्ष्णेय ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण कार्य फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही शुरू हो गया था। क्षेत्र के किसानों के सहयोग से निर्धारित समय में ही भंडारण कार्य पूरा हो सका है।
इस अवसर पर रक्षित, ओमेंद्र यादव, दीपक ठाकुर, पप्पू ठाकुर, राजपाल यादव, विपनेश गौतम, गंगावासी शाक्य, शिशुपाल सागर, अशोक सागर, छंगे खां सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!