Breaking News

यूपी में आधार बायोमीट्रिक अपडेट का बड़ा अभियान: अब स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे विशेष कैंप

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड के बायोमीट्रिक अपडेट को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) अब स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कैंप लगाकर विद्यार्थियों का आधार अपडेट कराएगा।
यूआईडीएआई के अनुसार प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षण संस्थानों को इस अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। जिन स्कूलों या कॉलेजों में 500 या उससे अधिक छात्र हैं, वहां विशेष कैंप लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का आधार बायोमीट्रिक अपडेट किया जा सके।
बताया गया है कि आधार कार्ड में 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पर बायोमीट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को यह सुविधा स्कूल परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह पूरी तरह निशुल्क होगी।
आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में करीब पौने चार करोड़ विद्यार्थियों का आधार बायोमीट्रिक अपडेट अभी बाकी है। पहले यह सुविधा केवल उन स्कूलों में उपलब्ध कराई जाती थी जहां 1000 से अधिक छात्र होते थे, लेकिन अब छात्रों की संख्या घटाकर 500 कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को आधार अपडेट कराने के लिए अलग से केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रक्रिया भी तेज होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the loveकछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के …