Breaking News

शोरूम में भीषण आग, अधिकांश सामान जलकर राख

Spread the love

बदायूं।
जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में बुधवार देर रात एक शोरूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि देर रात लोगों ने शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस घटना में शोरूम मालिक को काफी नुकसान की बात सामने आ रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …