Breaking News

जम्मू में शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; हमलावर गिरफ्तार

Spread the love

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। �

जानकारी के अनुसार यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला एक वकील के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान एक व्यक्ति उनके करीब पहुंचा और नजदीक से गोली चला दी। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गए। �

फायरिंग होते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार हमलावर की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जो जम्मू का ही निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। �

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे उसका क्या मकसद था। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि हमलावर ने फारूक अब्दुल्ला के पीछे से पास आकर गोली चलाई थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!