Breaking News

भारत के लिए राहत की खबर: ईरान ने भारतीय टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी अनुमति

Spread the love

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर जारी चिंता के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारतीय जहाजों और तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) से गुजरने की अनुमति दे दी है।
जानकारी के अनुसार इजरायल और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के चलते ईरान ने पहले इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर आवाजाही को लेकर सख्ती बरती थी। इससे अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।
अब ईरान द्वारा भारतीय टैंकरों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति देने से भारत को कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में संभावित बाधा से राहत मिलने की उम्मीद है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और तेल आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी रह सकेगी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!