Breaking News

लखनऊ में महिला से मारपीट का आरोप: सौतेले बेटे ने लोहे की रॉड से किया हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Spread the love

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की भूहर पुलिस चौकी इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सौतेले बेटे ने अपनी मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़ित महिला फातिमा का आरोप है कि उसके पति और सौतेले बेटे ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और सिर फोड़ दिया। घटना के बाद घायल महिला न्याय की गुहार लेकर पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से चौकी के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया और उल्टा उसे ही धमकाया गया।
महिला ने भूहर चौकी इंचार्ज मुदित राय पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
महिला ने बताया कि इससे पहले भी दीपावली के समय उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। अब पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रही है।
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!