Breaking News

गुरुग्राम में बड़ा हादसा: सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरी, 7 मजदूरों की मौत

Spread the love

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार अचानक गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मलबे में करीब 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!