Breaking News

विधायक शाहिद मंजूर की इफ्तार पार्टी में पहुंचे अखिलेश यादव, रोजेदारों संग बैठकर खजूर खाई

Spread the love

मेरठ। अखिलेश यादव सोमवार को समाजवादी नेता और कार्यकर्ताओं के बीच उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब वह विधायक शाहिद मंजूर की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तारी की और खजूर खाकर रोजा खोला।
इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जैसे ही अखिलेश यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में उनसे मिलने और फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर रमजान की मुबारकबाद दी। इफ्तार पार्टी में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
यह आयोजन शाहिद मंजूर की ओर से किया गया था, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
इफ्तार के दौरान रोजेदारों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ खजूर और अन्य पकवानों की भी व्यवस्था की गई थी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …