Breaking News

जखेली में 14-15 मार्च को लगेगा खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर

Spread the love

बदायूँ। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 व 15 मार्च 2026 को ग्राम एवं न्याय पंचायत जखेली, विकास खंड जगत में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेरोजगार युवक-युवतियों को सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पापड़, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता आदि खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे उद्योगों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग घरेलू स्तर से इन इकाइयों को स्थापित कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से मशीन व उपकरण मद में योजना लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा एक लाख रुपये निर्धारित है।
प्रभारी ने इच्छुक युवक-युवतियों से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …