Breaking News

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के कैम्प कार्यालय पर होली मिलन समारोह, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई

Spread the love


बिसौली। बिसौली विधानसभा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के कैम्प कार्यालय, तहसील रोड बिसौली पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व आपसी मतभेदों और दूरियों को भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव से विविधता में एकता का संदेश देती आई है और होली का पर्व इसी भावना को और अधिक मजबूत करता है। यह त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा, अपनापन और आपसी विश्वास को बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह क्षेत्र के विकास व जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर विधानसभा के वरिष्ठजन जगदीश मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, रमेश मास्टर, राजपाल मौर्य, रामप्रकाश पाल, राधेश्याम कश्यप, शिवदयाल सागर, मंगत राम बाल्मीकि, लल्ला मियां और नंदराम प्रजापति मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, वैभव मिश्रा, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार लीडर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, जिला संयोजक संदीप चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मनोज गुप्ता, रितेश चौहान, दिनेश राजपूत, विजय शर्मा, अजय पराशरी, रामवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह सागर, एडवोकेट राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान सुभाष सिंह, कल्लू सिंह, अनुजकांत मिश्रा, दर्पण गुप्ता, हिमांशु पाठक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!