Breaking News

बारिश के चलते भारी जलभराव , ग्रामीण परेशान

Spread the love

बारिश के चलते भारी जलभराव , ग्रामीण परेशान
आसफपुर – हाल ही में हुई बरसात के चलते स्थानीय गांव द्वंदपुर में मुख्य रास्तों पर बेशुमार गंदा पानी नालियों व सी सी रोड पर भरा हुआ है जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को रास्ते में निकलना दूभर हो गया है ।
हम आपको बताते चलें कि गांव द्वंदपुर में स्थित पंचायत भवन पर पहुंचने में ग्रामीणों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे ग्राम पंचायत से संबंधित सरकारी कामकाज बाधित हो रहा है
स्थानीय लोगों का मानना है कि द्वंदपुर में पंचायत भवन के इर्द गिर्द लंबे समय से गंदा पानी भरा रहता है जिससे बरसाती मौसम के चलते अनेक भयंकर बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है ।
इस जनहित से जुड़ी जन समस्या की ओर विकास खंड स्तरीय अधिकारियों व जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की निगाह नहीं पहुंच पा रही है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘कहानी वाचन’ एवं ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the loveबदायूं। मदर एथीना स्कूल में बच्चों की प्रतिभा और कला को निखारने के …

error: Content is protected !!