Breaking News

रोहान में अवैध कब्जा की समस्या को किया दूर

Spread the love

रोहान में अवैध कब्जा की समस्या को किया दूर

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रोहान एक व्यक्ति की जगह पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने की कोशिश की। जिसके शिकायती पत्र में आज मंगलवार को तहसील की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर कब्जा हटवाने की कार्रवाई की। जिससे कब्जा करने वालों‍ में खासा हड़कंप मच गया है। राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया पिछले दिनों गांव निवासी चरन सिंह एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उनके खाली पड़ी भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने भूसे की बुरजी बनाकर अपना कब्जा कर लिया। उक्त शिकायत के क्रम में टीम ने यहां पहुंच कर जांच की। साथ ही कब्जा करने वाले को शाम तक अपना कब्जा हटवाए जाने को कहा। जिसपर कब्जा करने वाले व्यक्ति ने पुलिस और टीम को शाम तक कब्जा हटाए जाने की बात कही। जिसके बाद टीम वापस चली आई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का दूसरा तीन दिवसीय सत्र संपन्न

Spread the loveबिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के …