Breaking News

डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Spread the love

डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए भेजा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में मंगलवार को डिलीवरी और उपचार के दौरान प्रसूता और उसके नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की डिमांड न पूरी करने और इलाज के अभाव में मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली के रहने वाले मनवीर पुत्र छोटेलाल की शादी नौ जुलाई 2024 को हिंदू रीति रिवाज के चलते अंजू पुत्री मुरारी लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की डिमांड करते और अंजू को आए दिन प्रताड़ित करते थे। उधर शादी के बाद अंजू गर्भवती हो गई तो कल दोपहर को उसकी हालत खराब हुई तो परिवार के लोग गांव की दाई को साथ लेकर अंजू को भर्ती कराने बिल्सी नगर ला रहे थे तो गर्भवती अंजू ने गाड़ी में ही एक बेटे को जन्म दे दिया। इसी बीच परिवार के लोग उसे बिल्सी के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां नवजात की मौत हो गई। उधर अंजू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। हायर सेंटर ले जाते वक्त अंजू ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। वही मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या एवं प्रताड़ित करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया और पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

05 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the loveसेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना से हों कार्यक्रम, पात्रों तक पहुंचे …

error: Content is protected !!