Breaking News

घर में घुस कर मारा है कब्र तुम्हारी खोदी है। दिल्ली की गद्दी पर बैठा वाप तुम्हारा मोदी है।।

Spread the love

एक राष्ट्र एक चुनाव
कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत नाई में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने एक नारे के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि

घर में घुस कर मारा है कब्र तुम्हारी खोदी है।
दिल्ली की गद्दी पर बैठा वाप तुम्हारा मोदी है।।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक आतंकवाद पूरी तरह से ख़त्म नहीं हो जाता।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख भाजपा किसान मोर्चा डॉक्टर रुचि कपूर ने संबोधित करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों को घर में घुस कर मारा है। तथा उनके ट्रेंनिग सेंटर ध्वस्त किये हैं। मोदीजी ने आतंकवादियों को पूरा खत्म करने का संकल्प लिया है जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा तब तक आपरेशन सिंदूर चलता रहेगा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित में है जिससे देश के हर वर्ग को लाभ होगा,वोट का प्रतिशत में भी बढोत्तरी होगी,देश मे प्रतिबर्ष कोई न कोई चुनाव होता है,लोकसभा,विधानसभा, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव,इस प्रकार हर बर्ष कोई न कोई चुनाव होता है जिससे भारत की गति पर रोक लगती है,जिस प्रकार रोड में ब्रेकर आ जाने पर गाड़ी की गति कम हो जाती है उसी प्रकार चुनाव आने पर देश के बिकाश की गति कम हो जाती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री नत्थूलाल वर्मा योगेश शर्मा सोबरन सिंह राजपूत सनोज शर्मा कपिल चौधरी रिंकू गुप्ता ग्राम प्रधान चंद्रपाल सचिन अरविंद आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में भी डटे किसान, डीएम को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन, अस्पतालों में भ्रष्टाचार पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों …

error: Content is protected !!