Breaking News

बाजार में भैंस खरीदने आए युवक को घर ले जाकर पिलाई पेप्सी में नशा देकर 1.70 रुपए लूटने का आरोप

Spread the love

बाजार में भैंस खरीदने आए युवक को घर ले जाकर पिलाई पेप्सी में नशा देकर 1.70 रुपए लूटने का आरोप
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट दिव्यांग पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

कुंवर गांव ।बीते चार दिन पहले कुंवर गांव की साप्ताहिक बाजार से भैंस खरीदने आए युवक ने अपने साथ 1.70 हजार की लूट होने की बात कही है उसने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।थाना शहाबाद के गांव करेथीं निवासी दिनेश पाल सिंह पुत्र साहब सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना दिया है दिनेश का कहना कि वह पिछले चार दिन पहले अपने साथी इजाज हुसैन पुत्र बफात हुसैन निवासी सकुटिया थाना बिलासपुर जिला बरेली के साथ मंगलवार को कुंवर गांव की साप्ताहिक बाजार से भैंस खरीदने आए थे । जहां बाजार में उसको थाना क्षेत्र के गांव सिगोई निवासी राकेश पुत्र छत्रपाल मिले उन्होंने अपने घर पर बिक्री के लिए भैंस होने की बात कही और दिनेश पाल सिंह को बाजार से अपने घर ले गए जहां दिनेश का आरोप है कि राकेश ने उनको पैप्सी पिलाई जिसके बाद दोनों लोगों को नशा हो गया । दिनेश का कहना है कि जब होश आया तो वह गांव के बाहर शौचालय के पास पड़े थे मोटरसाइकिल वहीं खड़ी थी और मोटरसाइकिल की डिग्गी से 1.70 हजार रुपए गायब थे होश आने के बाद दिनेश ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की दिनेश तीन दिन तक थाने के चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिसके बाद थक हार कर दिनेश ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर राकेश कुमार पुत्र छत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!