Breaking News

आकांक्षी विकास खंड आसफपुर में विशेष सचिव ने विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Spread the love

आकांक्षी विकास खंड आसफपुर में विशेष सचिव ने विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की , 50 इंडिकेटर पर विशेष चर्चा हुई
आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक बीते शनिवार को विशेष सचिव राहुल सिंह ने आकांक्षी विकास खंड आसफपुर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें सी एम फॉलो रजनीश कुमार पटेल के सहयोग से यहां की विकास खंड अधिकारी ज्योति शर्मा के निर्देशन में ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह , ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , बाल विकास परियोजना अधिकारी ओ पी विमल , पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभाष कुमार द्विवेदी , डॉक्टर सत्यपाल सिंह , बी पी एम आशुतोष शर्मा , लाल गणेशी लाल इंटर कालेज औरछी के प्रधानाचार्य सूर्यकांत पाठक , सगुप्ता बी सहित कृषि रक्षा इकाई केंद्र के अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।
इस दौरान समीक्षा बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी ओ पी विमल ने अपनी विभागीय प्रगति यात्रा पेश की जिसमें उन्होंने बताया कि विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आठ सुपर वाइजर के स्थान पर मात्र एक ही सुपर वाइजर के भरोसे व्यवस्था चल रही है इसके चलते लाभार्थियों को मिलने वाला पुष्टाहार नीयत समय से पोषण टेकर एप पर एंट्री करने में खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग , शिक्षा विभाग , कृषि रक्षा इकाई केंद्र आदि विभागीय कार्यों की समीक्षा व प्रस्तुतीकरण किया गया ।
इस समीक्षा बैठक में बी पी एम आशुतोष शर्मा ने बताया कि यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 6 डॉक्टरों के स्थान पर मात्र एक ही डॉक्टर के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था टिकी हुई है ।
बैठक के दौरान विशेष सचिव राहुल कुमार ने अलग अलग विभागों के विकास की गति को तेज करने के सख्त निर्देश दिए ।
यह समीक्षा बैठक शनिवार सुबह से देर शाम तक चली ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!