Breaking News

महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा,

सहसवान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में महिलाओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
नगर के मुख्य बाजार विल्सन गंज से होकर तहसील में यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका चारु कौशिक ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की और शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज से भी महिलाओं ने भाग लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए व हाथों में तिरंगा लेकर शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में विभाग संयोजिका महिला समन्वय सीमा रानी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा दीक्षा माहेश्वरी, चारु कौशिक, नीलम रेंडर, उषा जौहरी, कुमकुम मालपानी, संगम मालपानी, सुवर्णा माहेश्वरी, हेमा सिंह के साथ सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा में अनुज महेश्वरी, रंजीत कौशिक, अवढर शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, आलोक माहेश्वरी, अतुल सक्सेना फौजी, सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, गणेश मालपानी, राम अवतार कश्यप, मोहित कुमार, अमृतांश कौशिक, यथार्थ कौशिक आदि ने भाग लिया ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …