Breaking News

बंटवारे को लेकर झगड़ा, दंपति घायल, चार पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

बंटवारे को लेकर झगड़ा, दंपति घायल, चार पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेती में हिस्सा बटवारे को लेकर हुए झगड़े में दंपति को लात-घूसों से पीट कर घायल कर दिया। जिसमें पीड़ित ने अपने माता-पिता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव सतेती पट्टी चूरा निवासी अमरपाल पुत्र ओमप्रकाश शनिवार की रात करीब नौ बजे अपनी हिस्से की जगह को लेकर पिता ओमप्रकाश और मां सोनवती से बटवारे की बात की। जिसके बाद कहासुनी होने लगी। इतने में उनके पिता ओमप्रकाश, माँ सोनवती, भाई विजेन्द्र भाभी नीरज गाली गलौज करते हुए झगडा करने लगे। गाली देने से मना किया तो उन्होनें लात घूसों व लाठी डंडो से मारना पीटना शुरु कर दिया। जिससे अमरपाल घायल हो गया। तभी उसकी पत्नी कैलावती ने बचाना चाहा तो उसे भी मारा पीटा। जिससे वह भी घायल हो गई। पुलिस ने घायल अमर पाल की ओर से माता-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!