Breaking News

मिर्च तोड़ने गई किशोरी के साथ दुराचार, आरोपी पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

मिर्च तोड़ने गई किशोरी के साथ दुराचार, आरोपी पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर खेत में मां के साथ मिर्च तोड़ने गई एक किशोरी को दबोच कर उसके साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार कर डाला। जिसमें आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह लगभग आठ एक महिला और उसकी 13 वर्षीय पुत्री गांव के किसान श्यामलाल के खेत में मिर्च तोडने को गई थी। दोपहर के करीब साढ़े 12 महिला घर आ गई। करीब डेढ़ बजे दुवारा महिला खेत पर गई तब उसकी पुत्री ने बताया कि वह घर चली गई तब किशोरी शौच करने के लिए अकेली गई थी। इसी दौरान किशनपाल उसके पास आया तथा खीच कर मक्का के खेत में ले जाकर जवरदस्ती दुराचार की घटना को अंजाम दे डाला। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी किशनपाल के खिलाफ दुराचार और एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!