Breaking News

I.P.S. केवल खुराना स्मृति मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

*I.P.S. केवल खुराना स्मृति मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित*

*जिला टापर्स छात्र-छात्राओं का हुआ अभिनन्दन समारोह, बच्चों में दिखा उत्साह*

उ० प्र० हिन्दी प्रचार समिति द्वारा
श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर के हाल में आईपीएस केवल खुराना स्मृति मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ ममता नौगरिया व मुख्य अतिथि एसपी सिटी विजेन्द्र द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि पार्थ हॉस्पिटल के निदेशक वीरेश कुमार सिंह व साहित्यकार अशोक खुराना रहे। अतिथियों ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एस.पी. सिटी विजेन्द्र द्विवेदी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यूँ ही सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता का नाम रोशन करें और उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा करें।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक खुराना ने जनपद के टॉपर्स बच्चों के साथ साथ उनकी माता-पिता को भी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चों के माता-पिता ने अपनी नेक कमाई से व अपने सत्कर्मों के पुण्य प्रभाव से इन बच्चों का पालन पोषण करते हुए, बच्चों की शैक्षिक योग्यता को प्रोत्साहित करते हुए, भौतिक संसाधनों को भी उपलब्ध कराया, भले ही उनको अपने जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ी हो। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए दो पंक्तियां पढ़ीं-
*जीवन की इस राह में, यूँ तो है सब संग*
*लड़नी पड़ती है मगर, खुद ही अपनी जंग।*

डा. ममता नौगरैया ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है , बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

विशिष्ट अतिथि पार्थ हास्पिटल के निदेशक डा. वीरेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों का आज का युग सोशल मीडिया का दौर है , छात्रों के साथ साथ अध्यापकों को भी अपडेट रहना जरूरी है । ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
सभी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । समिति के सचिव षट्वदन शंखधार ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम संचालन पवन शंखधार ने किया । कार्यक्रम में कालिका प्रसाद प्रधानाचार्य, समिति अध्यक्ष काशी नाथ वर्मा, बादाम सिंह, रिजवान अख्तर , हिमांशु मिश्रा , अशोक दुबे, आदि लोग उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …