Breaking News

यूपी 112 के 10 नयी स्कार्पियो पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Spread the love

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा जनपद की कानून/शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु यूपी 112 के 10 नयी स्कार्पियो पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।*

मुख्यालय यूपी 112 लखनऊ द्वारा जनपद बदायूँ को जनपद की कानून/शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु एवं आपातकाल में त्वरित एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए 10 नयी स्कार्पियो पीआरवी वाहन उपलब्ध कराये गये थे। प्राप्त वाहनों को बदायूँ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस की सुरक्षा व आकस्मिक रुप से पुलिस सहायता सुनिश्चित कराने हेतु आज दिनाँक 06.06.2025 को तकनीकी उपकरणों जैसे वायरलेस हैन्डसेट, एमडीटी मय सीयूजी फोन, बॉडीवार्न कैमरा, लाइट-हूटर, फर्स्ट एड बॉक्स, वाटर बोटल, चार्जेबल टार्च फायर एक्सटिंग्यूशर सिलेंडर आदि से लैस व सज्जित कराते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं, डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बदायूँ से उक्त पीआरवी पर तैनात किये गये चालक व कमान्डर को नये वाहनों की चाबी सौपते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये हरी झण्डी दिखाकर सम्बन्धित थाना क्षेत्रों में मुताबिक ड्यूटी व रुट चार्ट के रवाना किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी यूपी 112,, विजेन्द्र द्विवेदी , समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी यूपी-112 निरीक्षक मनोज कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!