बदायूँ। सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने बुधवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खैरी सहित विभिन्न बूथो का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बूथो पर मतदाताओं के लिए छाया का प्रबंध करने व पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए कहा।
सामान्य प्रेक्षक ने बूथो पर कराई गई एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज का निरीक्षण किया। वह की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों अनुरूप सभी अधिकारी कार्य करें व निर्वाचन को सकुशल रूप से संपन्न कराए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिल्सी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat