बदायूँ। उड़न दस्ता दल निरंतर रूप से चेकिंग अभियान चला रहा है। गुरुवार को मनसा नगला, उसावा रोड विधानसभा क्षेत्र दातागंज, शेखूपुर, बदायूँ, बिल्सी, सहसवान एवं बिसौली में वाहनों की चेकिंग की गई। ईएसएमएस (इलैक्शन सीज़र मैनेज़मेंट सिस्टम) पोर्टल पर प्रत्येक का अपडेशन कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी बदायूं के द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन शिफ्टों में तीन अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है अर्थात एक शिफ्ट में तीन अलग-अलग टीमें अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग का कार्य करेंगी, जोकि निरंतर रूप से कार्यरत है।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat