Breaking News

बदायूं के कुंवरगांव में संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लगने से युवक की हुई मौत, तीन आरोपी हिरासत में

Spread the love

बदायूं के कुंवरगांव में संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लगने से युवक की हुई मौत, तीन आरोपी हिरासत में

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के कुंवरगांव में शनिवार और रविवार की रात दो बजे के करीब 26 वर्षीय अमित पुत्र रजनेश अपने ट्यूबवेल की रखवाली करने गया था। बताया जाता है गांव के ही रहने वाले जफर, ताराचंद्र और पप्पू ईद की खुशी में शराब भी रहे थे । वहीं अमित भी उनके साथ था। बताया जाता है कि दो बजे के करीब ताराचंद्र अमित के घर पहुंचा और उसने कहा कि अमित की तवीयत खराब है । तो परिजन दौड़ते हुए टयूबवेल पर पहुंचे तो देखा वहां अमित की लाश पड़ी थी और शरीर पर गोली लगने के निशान थे । परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अमित के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। वहीं परिजनों ने तीनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों दोस्तो को हिरासत मे ले लिया है और पूछताछ कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …