Breaking News

बदायूं के छतुईया की लड़की को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर किया घायल

Spread the love

बदायूं के छतुईया की लड़की को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर किया घायल

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया गांव की रहने वाली 19 वर्षीय लवी शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा ने रविवार की शाम 6 बजे के करीब पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी एक साल पूर्व जनपद कासगंज के थाना सोरो क्षेत्र के न्यौली गांव के रहने वाले अनुज मिश्रा पुत्र अशोक के साथ हुई थी । शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे और दहेज में एक सोने की लर, एक सोने की अंगूठी व दो लाख रुपए की मांग करने लगे । दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने लवी शर्मा को मारपीट कर फांसी पर लटकाने का प्रयास कर रहे थे। तहरीर में लिखा है अगर मेरी मां नहीं पहुंचती तो ससुरालीजन उसे जान से मार देते । लवी शर्मा ने उझानी पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!