बदायूँ। सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने गुरुवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संविलियन विद्यालय ललुआ नगला, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय बीधा नगला सहित विभिन्न बूथो का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बूथों पर ग्रामवासियों व मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि वह निर्भीक होकर मतदान दिवस 07 मई 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
सामान्य प्रेक्षक ने बूथो पर मतदाताओं के लिए छाया का प्रबंध करने व पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए कहा। उन्होंने बूथो पर कराई गई एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज का निरीक्षण किया। वह की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों अनुरूप सभी अधिकारी कार्य करें व निर्वाचन को सकुशल रूप से संपन्न कराए। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat