Breaking News

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरुक

Spread the love

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरुक

बिल्सी। कोतवाली में तैनात महिला एसआई रचना देशवाल ने बृहस्पतिवार को कोतवाली के गेट पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुक किया गया। उन्होनें महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी को साझा किया। इसके बाद पुलिस टीम नगर के प्रमुख जगह पर महिला एवं बेटियों से बातचीत की। उन्हें आत्मविश्वास से भरते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। महिला एसआई ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई भी समस्या हो, तो निर्भीक होकर पुलिस से मदद मांग सकती है। पुलिस प्रशासन हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होनें बताया कि कभी भी अपराध को छिपाना नहीं चाहिए। जो भी समस्या है उसके निराकरण के लिए लोगों को बताना चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!