Breaking News

वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

बिल्सी। पिछले 20 दिनों से तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर उनके कोर्ट का चल रहा बहिष्कार के दौरान बृहस्पतिवार को बार एसोसियेशन के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही उनके स्थानातरण किए जाने को लेकर कल 13 जून को एक पैनल डीएम से मिलने का निर्णय भी लिया। बार के सचिव वागीश माहेश्वरी ने कहा कि तहसीलदार द्वारा आम जनता व अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होनें कहा कि उक्त तहसीलदार पूर्व में भी तैनात रह चुके है। उस दौरान भी उनकी कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा 45 दिन तक उनके कोर्ट का बहिष्कार किया गया था। उन्होनें कहा कि तहसीलदार स्थानान्तरण होने तक तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर मृंगाक मोहन, हेमेंद्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, देव सिंह, अरुण उदय सिंह, ज्ञान सिंह त्यागी आदि वकील मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!