Breaking News

तहसीलदार के स्थानांतरण को डीएम से मिले वकील

Spread the love

तहसीलदार के स्थानांतरण को डीएम से मिले वकील

बिल्सी। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील बार एसोसियेशन के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंच कर डीएम से मिले और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। बार के महासचिव वागीश माहेश्वरी समेत वकीलो ने डीएम को बताया कि तहसीलदार द्वारा आम जनता व अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। उक्त तहसीलदार पूर्व में भी तैनात रह चुके है। उस दौरान भी उनकी कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा 45 दिन तक उनके कोर्ट का बहिष्कार किया था। तब पूर्व डीएम मनोज कुमार ने उनका स्थानांतरण यहां किया था। अब पिछली 24 मई से उनकी कार्यशैली को लेकर वकीलों द्वारा उनके कोर्ट का बहिष्कार किया जा रहा है। उन्होनें डीएम से मांग की जब तक उनका स्थानांतरण अन्य तहसील को नहीं हो जाता है तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर बार के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विवेक राठी, ज्ञान सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!