Breaking News

रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य गेट से हटवाया अतिक्रमण

Spread the love

रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य गेट से हटवाया अतिक्रमण

बिल्सी। नगर के खैरी रोड पर निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का शुक्रवार को एसडीएम रिपुदमन सिंह ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही रोडवेज के मुख्य गेट पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को नगर पालिका परिषद द्वारा हटवाया गया। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया पिछले दिनों विधायक हरीश शाक्य ने निर्माणाधीन रोडवेज स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान मुख्य गेट के पास अवैध अतिक्रमण की लोगों द्वारा उन से शिकायत की गई। जिसके बाद पालिका प्रशासन को इसको हटाने के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद शुक्रवार को पालिका प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया। पालिका प्रशासन इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले लोगों में खासा हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के निकट किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। जो भी इसको करने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!