Breaking News

दो भैंसों की हाईटेंशन लाइन के सपोर्ट वायर में करंट आने से मौत

Spread the love

सहसवान:- घर से पानी पिलाकर पशुशाला में ले जाने के दौरान दो भैंसों की हाईटेंशन लाइन के सपोर्ट वायर में करंट आने से मौत हो गई। जबकि करंट की चपेट में आने से पशुपालक बाल बाल बच गया। क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी ओमेंद्र अपनी दो दुधारू भैंसों को घर से पानी पिलाकर अपनी पशुशाला में बांधने ले जा रहा था। तभी अचानक हाइटेंशन लाइन के नीचे लगे सपोर्ट वायर जो खंभे से लपेटकर पड़ा हुआ था। उसमें करंट आ गया। करंट की चपेट मे आने से दोनों भैंसों की मौक पर ही मौत हो गई। सूचना पर हल्का लेखपाल रामपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आशीष शर्मा बने ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री

Spread the loveबिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने ग्राम भटपुरा निवासी …