शाहीन अकैडमी की टीम द्वारा ‘स्कूल शिक्षा को नीट की तैयारी से जोड़ने’ पर सेमिनार का आयोजन
साहसवान (बदायूं), 14 जून 2025:
आज अल हफीज़ एजुकेशनल अकैडमी, साहसवान में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय था —
“स्कूल शिक्षा को NEET की तैयारी से जोड़ना: अवसर और चुनौतियाँ”।
कार्यक्रम में Shaheen Academy की अकादमिक व प्रबंधन टीम ने विशेष रूप से भाग लिया और उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने विस्तार से Shaheen NEET Integrated Program की जानकारी दी — जिसमें नियमित स्कूल शिक्षा के साथ-साथ NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को एक साथ संचालित किया जाता है।
टीम ने बताया कि शाहीन अकैडमी का उद्देश्य है कि छात्र बिना किसी अतिरिक्त ट्यूशन या कोचिंग के अपने ही स्कूल से नीट की तैयारी पूरी कर सकें। कार्यक्रम में बताया गया कि इस इंटीग्रेटेड मॉडल में विषयों की गहराई से पढ़ाई, टेस्ट सीरीज़, डाउट क्लासेस और मोटिवेशनल सेशंस का समावेश किया जाता है।
कार्यक्रम में शाहीन अकैडमी की टीम ने पहले 50 एडमिशन पर 50% फीस में छूट देने की भी घोषणा की। साथ ही छात्रों के लिए अलग क्लासरूम व्यवस्था, विशेष अध्ययन सामग्री, और निरंतर मॉनिटरिंग की सुविधा की भी जानकारी दी गई।
अंत में, अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और कई ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए रुचि दिखाई। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सोच और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat