Breaking News

समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

Spread the love

समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

बिल्सी। कोतवाली में माह के दूसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने एसडीएम रिपुदमन सिंह समेत अन्य अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को रखा। जहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए टीम गठित कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह, एसआई अशोक कुमार, महिला एसआई रचना देशवाल, इंतजार हुसैन, राममेहर सिंह, रामसेवक राठौर, पूजा, देवेंद्र, भानुप्रताप सिंह, हरिओम, राजेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!