Breaking News

तहसीलदार के स्थानांतरण को वकीलों ने विधायक को दिया ज्ञापन

Spread the love

तहसीलदार के स्थानांतरण को वकीलों ने विधायक को दिया ज्ञापन

बिल्सी। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर शनिवार को तहसील बार एसोसियेशन के महासचिव बागीश माहेश्वरी समेत कई वकील नगर पालिका परिषद में विधायक हरीश शाक्य से मिले और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग करते हुए उन्हे एक ज्ञापन सौंपा। महासचिव ने उन्हें बताया कि तहसीलदार द्वारा आम जनता व अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। उनकी कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा पहले भी 45 दिन तक उनके कोर्ट का बहिष्कार किया था। तब पूर्व डीएम मनोज कुमार ने उनका स्थानांतरण यहां से किया था। उन्होनें विधायक से मांग की जब तक उनका स्थानांतरण अन्य तहसील को नहीं हो जाता है तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी समेत कई वकील मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …