Breaking News

बदायूं में युवक की गोली मारकर हत्या,

Spread the love

बदायूं । बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बदरपुर गांव का रहने वाला 23 वर्षीय कर्तव्य पटेल पुत्र भूपेंद्र सिंह बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहता था। अपने दोस्त अजय बाबा, काका यादव और उत्कर्ष के साथ जन्मदिन की पार्टी के लिए रात में गया था। आज रविवार सुबह 4 बजे के आसपास वह अपने घर लौट रहे थे। कि तभी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पवन बैंकट हॉल के निकट । मिली जनकारी के अनुसार शौर्य ठाकुर ने कर्तव्य पटेल को गोली मार दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फिलहाल उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। तो परिजन पहले जिला अस्पताल और फिर परिजन बरेली लेकर गए। बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने कर्तव्य पटेल के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। इस मामले में कर्तव्य पटेल के भाई ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Spread the loveबिल्सी। कस्बे के अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के …

error: Content is protected !!