Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत

Spread the love

*आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत*
****************************

*माल थाना क्षेत्र के मड़वाना के बसहरी गांव में सुबह 4 बजे हुआ हादसा, मोबाइल भी जला*

*लखनऊ*। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वाना पंचायत के बसहरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बता दें कि मृतक की पहचान नंद कुमार (46) के रूप में हुई है।

वह बैजनाथ के पुत्र थे। वहीं घटना सुबह करीब 4 बजे की है। नंद कुमार छाता लेकर बाग की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही माल-इटौंजा मार्ग पर पहुंचे, आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल से उनका कीपैड मोबाइल भी जला हुआ मिला। वहीं मृतक के परिवार में एक बेटा विवेक है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोग और परिजन सदमे में हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …