Breaking News

आंगनबाड़ी की बैठक कल

Spread the love

आंगनबाड़ी की बैठक कल – (आज) राजेश सक्सेना
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन कल दिनांक 17 जून 2025 के लिए मालवीय आवास गृह बदायूं पर प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा । जिसमें प्रमुख मुद्दा चेहरा प्रमाणीकरण एवं के वाई सी के विरोध का रहेगा ।सरकार के लिए जो भी लाभ देना है । सीधे लाभार्थी के खाते में भेजें । जिससे कि यह फालतू के झंझटों से बचा जा सके । और अगर सरकार को कार्य कराना है । तो पहले 5G मोबाइल अच्छी कंपनी के दे ।उसके बाद रिचार्ज का पैसा दे । साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क सही कराये । उसके बाद ही कार्य हो पाएगा ।विभाग द्वारा जो आंगन बाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है । अगर किसी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका की मानसिक स्थिति खराब होती है । तो उसका जिम्मेदार विभाग होगा । विभाग आंगनवाड़ी वर्कर का शोषण करना बंद करें । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिओं से अधिक से अधिक संख्या में धरने में भाग लेने की अपील की है । जिससे कि हमारा विरोध सरकार तक पहुंच सके ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!