Breaking News

बरसात के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

Spread the love

बरसात के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

बिल्सी। सोमवार की सुबह हुई बरसात के बाद लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है। खेतों में पानी भरा हुआ है। धान की फसल को इस बरसात से काफी फायदा हुआ है। पिछले कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी जिसकी वजह से लोग काफी परेशान थे। स्थिति यह हो गई की सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा जाता। रविवार की रात 12 बजे से आसमान में काले बादल तेजी से गरजने लगे कई बार आकाशीय बिजली का धमाका भी हुआ और फिर बरसात शुरू हो गई। बरसात का सिलसिला सुबह आठ बजे तक चलता रहा और काफी हद तक तापमान में गिरावट आ गई। बरसात का पानी खेतों में जमा हो गया है। नगर के मोहल्ले में भी कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में दिक्कतें हुई। कुछ मोहल्ले में नाले नालियों से निकली कीचढ़ भी सड़क पर पसर गई है। फिलहाल इस बरसात से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …