Breaking News

पेंशन सत्यापन में सचिव ने ज़िंदा महिला को दिखा दिया मृतक विधवा पेंशन रुकी

Spread the love

पेंशन सत्यापन में सचिव ने ज़िंदा महिला को दिखा दिया मृतक विधवा पेंशन रुकी
गरीब विधवा अधिकारियों के काट रही चक्कर
नोटिस जारी होने के बाद भी सचिव पर नहीं हुई थी कार्यवाही

कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव का अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक सचिव ने ज़िंदा विधवा महिला को पेंशन सत्यापन में मृत दिखा दिया जिससे उसकी विधवा पेंशन कट गई ।अब वह पेंशन पाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहारा व अधिकारियों से शिकायत कर रही है । लेकिन अभी तक उसकी पेंशन जारी नहीं हुई है ।।
पूरा मामला सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बनगढ़ का है । बनगढ़ निवासी विधवा मुन्नी देवी पत्नी रघुराज जो वर्तमान में पैरालाइसिस पीड़ित है । मुन्नी देवी का कहना है कि वह वर्ष 2013 से विधवा पेंशन ले रही है । लेकिन 2023 से उसको पेंशन नहीं मिली तो वह गांव में पंचायत घर पर पंचायत सहायक से जानकारी लेने गई ।तो पता चला कि सचिव के पास आई पेंशन सत्यापन लिस्ट में उसको मृतक घोषित कर दिया गया जिससे उसने अपने आपको जब जीवित बताया तो ब्लाक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया । और ब्लाक अधिकारी व सचिव अंदरखाने मामले को दबाने में लग गए । ब्लाक से नोटिस जारी कर पंचायत सहायक व सचिव का स्पष्टीकरण मांगा गया । जिसमें दोनों ने लीपापोती कर जबाब भी दे दिया । लेकिन स्पष्टीकरण दिए लगभग दो महीने का समय हो चुका है अभी तक उसकी पेंशन जारी नहीं हुई है ।विधवा महिला गरीब असाह महिला है जो परिवार में अकेली रहती है उसके बच्चे भी नहीं है ।उसके पास जीवन यापन करने का कोई दूसरा सहारा नहीं है विधवा पेंशन से ही जीवन का गुजारा करती थी ।
विधवा सदर एसडीएम व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करा चुकी है लेकिन उसकी अभी तक पेंशन जारी नहीं हुई है । और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही हुई है । पंचायत सहायक मोहनी सिंह ने बताया कि पूरा मामला सचिव आदिल रशीद के समय का है सत्यापन के लिए लिस्ट आई थी मैंने सचिव को सत्यापन करके दिया था ग़लती से महिला मृतक लिख गई थी।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!